क्षेत्रीय
05-Jun-2026


अशोकनगर (ईएमएस)।विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में सन्डेस ऑन साइकिल अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय साइकिल रैली का आयोजन 7 जून को किया गया है। उक्तशाय की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन ने बताया कि यह साईकिल रैली 7 जून को प्रात: 6 बजे विमानों के चबूतरा अशोकनगर से प्रारंभ होगी तथा छोटे पुल के नीचे से होते हुए मिलन चौराहा, गांधी पार्क, स्टेशन रोड, तुलसी पार्क से अस्पताल चौराहा होते हुए कार्यालय कलेक्ट्रेट में समापन होगा। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 05 जून 2026