वाराणसी (ईएमएस)। मंडल महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा वाणी जैन के अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस- 2026 के अवसर पर पर्यावरण को अनुकूल करने हेतु आज 05 जून, 2026 को बनारस रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित पार्क में मंडल महिला कल्याण संगठन के सदस्याओं द्वारा छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन के सदस्या जागृति सिंह(सचिव), मधुलिका सिंह(कोषाध्यक्ष),सुनीता गौंड,मौसमी चौधुरी,संगीता कुमारी,) सहित भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के बच्चों उपस्थित थे। मंडल महिला कल्याण संगठन के अध्यक्षा ने संगठन की उपस्थित में रेल यात्रियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायू परिवर्तन के युग में पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए तथा स्वस्थ और टिकाऊ जीवनशैली को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने घरों, विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करता है। संगठन की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे विश्व पर्यावरण दिवस को केवल एक दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। डॉ नरसिंह राम/ईएमएस/052/06/2026