क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | विश्व पर्यावरण दिवस और स्वच्छता सर्वेक्षण के अवसर पर आज नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के विभिन्न जोनों और वार्डों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में एक तरफ जहाँ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया, वहीं दूसरी तरफ शहर को स्वच्छ बनाए रखने वाले सफाई मित्रों का सम्मान कर उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में जनप्रतिनिधियों और पार्षदों की मौजूदगी में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। जिसमें कार्यालय टप्पा तहसील परिसर में एक गरिमामय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौरव सेन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री सिद्धार्थ तिवारी, डब्ल्यूएचओ श्री आबिद खान, श्री दलबीर सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारियों ने मिलकर पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही जोन 12 के वार्ड 45 एवं 56 के अंतर्गत स्वच्छता एवं पर्यावरण दिवस के मौके पर महिला सफाई मित्रों को साड़ियाँ और पुरुष सफाई मित्रों को शर्ट व टोपी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्री अंकित कटहल (कट्टल), क्षेत्रीय अधिकारी श्री राजेश नरवारे, एएचओ श्री कमलेश, सहा. श्री धन्ना और सुपरवाइजर श्री गजेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जोन 13 के वार्ड 57, 58 और 59 अंतर्गत महिला सफाई मित्रों को साड़ी तथा पुरुषों को टी-शर्ट व टोपी का वितरण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्री अवधेश, श्रीमती अर्पणा पाटिल सहित श्री भूपेन्द्र कंसाना और क्षेत्राधिकारी श्री रविंद्र गुर्जर मौजूद रहे। इसके साथ ही क्षेत्र क्रमांक 09 के वार्ड 20, 26 और 27 अंतर्गत सभी महिला सफाई मित्रों को साड़ी और पुरुषों को टी-शर्ट व टोपी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जेडएचओ श्री निखिल कड़ेरे, डब्ल्यूएचओ श्री अजीत धवल, श्री अजीत करोसिया, श्री रवि मौर्य तथा सुपरवाइजर उपस्थित थे। इसके साथ ही वार्ड 21 में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुरुष सफाई मित्रों को टी-शर्ट व टोपी तथा महिलाओं को साड़ियाँ वितरित की गईं। साथ ही जोन 11 के अंतर्गत आने वाले वार्ड 24, 28 और 30 में क्षेत्रीय अधिकारियों, सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सफाई मित्रों का मनोबल बढ़ाते हुए सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। साथ ही जोन 14 के वार्ड 29 और 60 में भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सफाई मित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में सफाई मित्रों का सम्मान कर पौधारोपण किया गया।