घर से बाहर निकलना हुआ मंहगा, रसोई का बजट भी बिगड़ा मंडला (ईएमएस)। बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के बाद अब रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में एक बार फिर बढ़ोत्तरी की गई है। यह वृद्धि आम उपभोक्ता के बजट पर सीधा असर डाल रही। जिससे घर चलाना और भी मुश्किल हो गया। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि का निर्णय किया है। इस मूल्य वृद्धि से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर आर्थिक बोझ और अधिक बढ़ गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ जहां पेट्रोल और डीजल के दाम पहले से ही उच्च स्तर पर हैं, वहीं अब रसोई गैस का महंगा होना उनकी दैनिक जीवनचर्या को प्रभावित करेगा। गृहणियों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। खाद्य सामग्री से लेकर ईंधन तक सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं, जिससे बचत करना लगभग असंभव हो गया है। विशेषकर उन परिवारों के लिए यह स्थिति और भी विकट है जिनकी आय सीमित है। इस मूल्य वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया। आमजन सरकार से अपेक्षा कर रहा है कि वह बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम बढऩे से सीधे तौर पर होटल, ढाबों, रेस्तरां, शादियों व पार्टियों में कैटरिंग सेवाएं देने वाले पर पड़ेगा जिससे भोजन महंगा हो सकता है। यहां तक सफर से लेकर आम दिन चर्या की वस्तुए की कीमतो में उछाल आएगा। इससे गरीब व माध्यवर्गीय तबका को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026