मंडला (ईएमएस)। मोहगांव आपको बता दें कि अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2024 के लिए उत्कृष्ट कार्य करने बाले जांबाज पुलिस अधिकारियों को एफजी रुस्तम सम्मान से सम्मानित किया है और इस सम्मान में थाना प्रभारी मोहगांव वेदराम हनौते का नाम भी शामिल है और इस उत्कृष्ट सम्मान कि सूची में मोहगांव थाना प्रभारी वेद राम हनोते का नाम शामिल होना मोहगांव पुलिस व पूरा मोहगांव थाना छेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है इस सम्मान से न सिर्फ पुलिस महकमे का मनोबल बढ़ा है। बल्कि मोहगांव थाना छेत्र कि आम जनता भी आपके सम्मानित होने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मोहगांव थाना प्रभारी वेद राम हनोते जी ने यह सम्मान प्राप्त कर पूरा छेत्र का सम्मान बढाया है। हनोते जी ने मोहगांव थाना छेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान न केवल अपराधों पर अंकुश लगाया है बल्कि विषम परिस्थितियों में भी धैर्य और सूझ-बूझ का परिचय दिया है। मोहगांव थाना में आपकी कार्यकाल को हमेशा आपके बेहतरीन जन संपर्क और त्वरित न्याय के लिए याद की जाएगी। एफजी रुस्तम सम्मान प्राप्त करना किसी भी पुलिस अधिकारी के लिए सर्वोच्च गौरव की बात है यह सम्मान आपके साहस निष्कलंक सेवा और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रमाण है हम सभी आपके इस योगदान को सलाम करते हैं। बता दें कि थाना प्रभारी वेदराम हनोते इस सम्मान को पूरी मोहगांव पुलिस व छेत्र कि जनता का सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं बल्कि मेरी पूरी पुलिस टीम और आम जनता का है जिन्होंने हर कदम पर हमारा सहयोग किया और हम आगे भी इसी निष्ठा के साथ क्षेत्र में अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। ऐसे कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कारण ही आज समाज में सुरक्षा और कानून का राज कायम है। थाना प्रभारी मोहगांव वेदराम हनोते जी को को उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हमारी पूरी मीडिया टीम की ओर से बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं। ईएमएस/मोहने/ 06 जून 2026