दमोह-शहर के असाटी वार्ड 1 संस्कार भवन में असाटी महिला समिति, दमोह द्वारा पांच दिवसीय दमोह (ईएमएस)। समर कैंप आयोजित किया गया। जिसमें समर कैंप श्रृंखला के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस कोर्स किया गया, एवं असाटी समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणा, सकारात्मकता एवं आत्मिक उन्नति का एक उत्कृष्ट माध्यम बना। विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, यह कोर्स केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम न होकर जीवन में स्थायी प्रसन्नता, सकारात्मक सोच, मानसिक शांति एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने की सार्थक पहल सिद्ध हुआ। कोर्स में समाज के गौरव एवं आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशांत असाटी ने अत्यंत सरल, सहज एवं प्रभावी शैली में प्रतिभागियों को प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया, ध्यान, साधना, सेवा एवं सत्संग के महत्व से बताया उन्होंने दैनिक जीवन में तनावमुक्त एवं आनंदमय रहने के व्यावहारिक सूत्र भी साझा किए, इस दौरान असाटी महिला समिति, असाटी समाज दमोह उपस्थित रहा। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला अनुभव बताया,असाटी समाज दमोह द्वारा प्रशांत असाटी के निस्वार्थ सेवा भाव, समर्पण एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की गई। समाज को विश्वास है कि उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन भविष्य में भी नई दिशा, नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता प्रदान करता रहेगा। ईएमएस/ मोहने/ 05 जून 2026