क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय महाविद्यालय देवरी में 05 जून शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश दुबे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य बक्ता डॉ. एल.एल श्रीवास्तव ( सेवानिवृत्त प्राध्यापक अग्रणी महाविद्यालय सागर) ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर निर्माण, रंगोली एवं प्रश्नमंच प्रतियोगताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार वितरण किये गये। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित रहे एवं पर्यावरण जागरूकता रेली का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं संदेशपरक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का संयोजन गणित विभागाध्यक्ष डॉ रिजवान खान द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु दैनिक जीवन में छोटे.छोटे प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन एक छात्र एक पौधा के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। एन.सी.सी. कैडेट्स, विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सोनी एवं आभार एन.सी.सी. अधिकारी भगवत सिह पटेल ने किया ! इस अवसर पर डॉ. कलम सिंह डुडवे, डॉ. महेन्द्र चौरसिया, डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. राजेन्द्र नागेश, ज्योति तिवारी, राजेश गिरवाल, आनन्द भटट, डॉ. प्रीति जैन, प्रेमनारायण साहू, गनन खत्री, पंकज प्रजापति, अबरार खॉन, प्रेमशंकर साहू एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपथित रहें। निखिल सोधिया/ईएमएस/05/06/2026