क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)।यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को गांधी पार्क पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी अशोकनगर विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की तत्काल सहायता करने, उन्हें शीघ्र निकटतम अस्पताल पहुंचाने तथा दुर्घटना के पश्चात् प्रथम एक घंटे अर्थात ‘‘गोल्डन ऑवर’’ के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। यातायात पुलिस के जवानों एवं स्थानीय कलाकारों सुधीर शर्मा एवं सचिन त्यागी द्वारा प्रस्तुत जीवंत अभिनय ने उपस्थित नागरिकों को मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राहवीर सुधीर शर्मा को उनके द्वारा पूर्व में सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के भीतर जिला चिकित्सालय पहुंचाकर उसका जीवन बचाने के सराहनीय एवं मानवीय कार्य हेतु माल्यार्पण कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि राहवीर योजना के अंतर्गत सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में सहयोग करने वाले नागरिकों को मध्यप्रदेश शासन द्वारा 25,000 की