क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन के उमरावगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास 2 बसों से हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दिवंगत नागरिकों के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दुर्घटना के घायलों के नि: शुल्क उपचार के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल में शासकीय हमीदिया अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती बस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार की डॉक्टर्स से जानकारी ली। साथ ही घायल व्यक्तियों से भी चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। किशोर वर्मा ईएमएस रायसेन 05/06/2026