शुजालपुर। (ईएमएस)। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदखेड़ा में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट एवं गाइड, रेडक्रॉस सोसायटी, इको क्लब तथा आंगनवाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आम, पीपल, नीम एवं बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच बापूसिंह राजपूत, संस्था प्रभारी प्राचार्य हजारीलाल जाधव, स्काउट-रेडक्रॉस प्रभारी विक्रमसिंह कुशवाह, जुनेद कादरी, अमित परमार, हरिओम पाटीदार, देवीलाल गुजराती, जसवंत सिंह डोडिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री जोशी, सहायिका फूलकुंवर मेवाड़ा, रेखा मेवाड़ा, आरती मेवाड़ा, दिलीप मेवाड़ा सहित विद्यालय के स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस दल के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। ईएमएस/मोहने/ 05 जून 2025