क्षेत्रीय
05-Jun-2026


कालेज परिसर में पौधा रोपण किया गया। शाजापुर (ईएमएस)। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई, इको क्लब और एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता श्रमदान किया गया। महाविद्यालय परिसर में अर्जुन, जामुन, नीम, कोनोकार्पस, आम के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.एस.के. तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण करने से ही अपना का काम पूरा नहीं होता है, बल्कि उस पौधे को सींचना भी जरूरी है। कार्यक्रम के संयोजक और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रकाश बर्फा ने कहा कि पौधारोपण व अपनी दैनिक जरूरतों को सीमित करने से ही पर्यावरण सुधरेगा। इको क्लब प्रभारी डॉ. आर. सी. चौहान ने बताया कि यह अभियान पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक सतत जारी रहेगा, इसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी। पौधारोपण के पश्चात महाविद्यालय परिसर में सभी ने प्लास्टिक पोलिथिन बीनकर स्वच्छता श्रमदान किया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी डॉ. वी पी मीणा, डॉ. अनिता यादव, डॉ. अरूण कुमार बोडाने, डॉ. बी. के. सोलंकी, डॉ. बी.एल मालवीय, डॉ. डी आर. राठौर, प्रो. अभिषेक पाटीदार, प्रो. प्रिया जोशी, प्रो. ज्योति मंडलोई, प्रो. प्रतिका परमार, डॉ. दिलीप माहेश्वरी, डॉ. शिवराजसिंह राठौर, डॉ. उपाध्याय, सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। ईएमएस/ राजेश कलजोरिया/ 05 जून 2026