क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


खरगोन (ईएमएस)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएसए एकेडमी द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन जूनियर एवं सीनियर वर्ग के टूर्नामेंट से किया जा रहा है। शुक्रवार को एमपीसीए सचिव एवं डीसीए अध्यक्ष मनोज रघुवंशी एवं मुख्य कोच जितेंद्र गोस्वामी की उपस्थिति में स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। जूनियर वर्ग में 5 एवं सीनियर वर्ग में 6 टीम बनी है। यह स्पर्धा लगभग 12 दिनों तक चलेगी। पहले मुकाबले में जूनियर ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर भी टीम नहीं खेल पाई और 12.3 ओवर में 68 रन पर आल आउट हो गई। जूनियर सी टीम ने संघर्ष करते हुए 17 ओवर में 9 विकेट के नुकसान लक्ष्य हासिल कर लिया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के रवि यादव, राजेश सोनी, अश्विन दांगी, विनोद चौहान एवं एकेडमी के खिलाड़ी उपस्थित रहे। ईएमएस/नाजिम शेख/ 05 जून 2026