लेख
06-Jun-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, सप्तमी, रविवासरे, शतभिषा नक्षत्रे, वैश्य योगे, विव करणे, कुंभ की चंद्रमा, भद्रा 11/53 औषधि सेवन, धान्य छेदन, हल प्रवाहन तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, दार्शनिक, सैनिक, सिपाही, बिग्रेडियर, कमाण्डर, मेजर, सेनापति, सेना नायक, उत्तमवृत्ति वाला, सुखभोगी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक होगा। मेष राशि :- इष्ट मित्रों से धोखे की संभावना है, सतर्कता से विशेष लाभ होगा। वृष राशि :- समय हर्ष-उल्लास से बीते, धन लाभ, अधिकारी वर्ग का समर्थन फलप्रद होगा। मिथुन राशि :- सफलता के साधन जुटायें, तनावपूर्ण स्थिति से बचिये, ध्यान रखें। कर्क राशि :- स्थिति में सुधार, स्त्री वर्ग से हर्ष, व्यावसायिक क्षमता अनुकूल अवश्य होगी। सिंह राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष, स्थिति में सुधार होगा तथा कार्य अवश्य होंगे। कन्या राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, दूसरों के कार्य में हस्ताक्षेप करने से तनाव बढ़ेगा। तुला राशि :- कार्यगति अनुकूल, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, मित्र सहयोग करेंगे। वृश्चिक राशि :- सामाजिक कार्य में प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि एवं कार्य अवश्य बन जायेंगे। धनु राशि :- कार्यकुशलता से हर्ष, योजना फलीभूत होंगी, रुके कार्य अवश्य बन जायेंगे। मकर राशि :- अधिकारियों के सम्पर्क से बचें, तनाव व क्लेश, अशांति अवश्य होगी। कुंभ राशि :- उद्विघ्नता, असमंजस का वातावरण मन को क्लेशयुक्त बनाये रखेगा। मीन राशि :- बिगड़े हुए कार्य बनेंगे, योजनाएं फलीभूत होंगी, सफलता के साधन जुटायें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका