क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


- रात 10 बजे के बाद पार्कों में अंधेरा, फेंसी लाइट्स पर भी कैंची झाँसी (ईएमएस)। इस समय भीषण गर्मी के कारण महानगर में विद्युत खपत काफी बढ़ चुकी है। गर्मी से बचने के लिए लोग ऐसी वह कूलर का इस्तेमाल काफी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं इससे बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त लोड पड़ रहा है। इस बढे हुए लोड के कारण फाल्ट की संख्या में भी काफी इजाफा हो गया है वही भीषण गर्मी के कारण एवं असामान्य तापमान के कारण ट्रांसफार्मर व बिजली के तार भी पिघल रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने अपनी ओर से बड़ी पहल की है। विभाग ने महानगर की सड़कों को रोशन करने वाली 900 से अधिक सजावटी लाइटों को फिलहाल बंद कर दिया है। लाइट ऐसी जगह की बंद की गई है जहां अन्य तरह की लाइट से सडके रोशन हो रही हैं। इसके साथ ही पार्क में भी रात 10:00 बजे के बाद लाइट बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं दावा किया जा रहा है कि इस प्रयास से फिलहाल 200 किलोवाट बिजली की बचत होने लगी है। नगर निगम ने महानगर की सड़कों को रोशन करने के लिए लगभग 48000 स्ट्रीट लाइट लगवाई हैं इसके अलावा अन्य फैंसी व सजावटी लाइट भी लगी है जिससे आंकड़ा 50000 लाइट को पार कर गया है। यह लाइट महानगर की सड़कों को तो जगमग कर रही है लेकिन बिजली की खपत भी बढ़ा रही है। जबकि महानगर में इस समय बिजली की डिमांड काफी अधिक है इसे कम करने के लिए ही नगर निगम ने फिलहाल 900 से अधिक सजावटी लाइट बंद करने का निर्णय लिया है।सबसे अधिक सड़क किनारे लगाई गई लाइट बंद की गई है इसके अलावा नगर निगम के अधिकांश पार्क की लाइट भी रात 10:00 बजे के बाद बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इससे लगभग 200 किलो वाट बिजली की खपत कम हो गई है। महानगर की सड़कों व पार्क को जगमग करने के लिए नगर निगम द्वारा काफी फैंसी और स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी और पार्कों में भी विशेष लाइट लगी है इन पर लगभग 2000 किलोवाट बिजली की खपत हो रही थी। इस बारे में आकांक्षा राणा नगर आयुक्त झांसी का कहना है कि महानगर की सड़कों पर लगी 900 से अधिक सजावटी लाइट को फिलहाल बंद कराया गया है ताकि बिजली की खपत को काम किया जा सके। नई व्यवस्था से लगभग 200 किलोवाट बिजली की बचत हो रही है। पार्क में भी रात 10:00 बजे के बाद लाइट बंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं। - ईएमएस /6jun