क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। त्रिविधा कथक नृत्य संस्था की निदेशक नृत्य गुरु श्रीमती नीलांगी कलंत्रे के संयोजन में कथक पर आधारित आवर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर श्री संतोष गोडबोले (मराठी अकादमी के संचालक),डॉ. अभिलाष पांडे विधायक एवं सहित्यकार राजेश पाठक प्रवीण शामिल थे| समारोह में सर्वप्रथम गणेश वंदना की भावप्रधान प्रस्तुति दी गई |इसके पश्चात तीन ताल, झपताल, चतरंग एवं तरंग नृत्य के द्वारा विभिन्न लयों जैसे तीश्र, चतुश्र एवं खंड जाती का वर्णन किया गया |नन्हे-मुन्ने कलाकारों द्वारा कठपुतली नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा।डॉ. नेहा जैन ने कालिया दमन कथानक पर आधारित नृत्य से मन मोहा ।इसके पश्चात गुरु कलंत्रे द्वारा एक पद प्रीत करी एवं गीत गोविंद की आकर्षक प्रस्तुति दी ।समारोह में कलाकर पारुल, अनुराधा, राघवी, वाणी, शौर्या , इंद्रिका, रिधिमा, अन्वी,‌अनुश्वी शामिल थे | संचालन डॉ. सरिता यादव ने किया। समारोह में शहीद स्मारक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की सहभागिता रही। सुनील साहू / मोनिका / 06 जून 2026/ 01.06