क्षेत्रीय
06-Jun-2026
...


- ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार जबलपुर (ईएमएस)। नशा मुक्त मध्यप्रदेश अभियान के तहत जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना बेलबाग, अधारताल एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के 6600 नशीले इंजेक्शन, 5 मोबाइल फोन एवं एक ई-रिक्शा जब्त किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेन सिंह ने बतायाबेलबाग क्षेत्र में 3200 और अधारताल क्षेत्र में 3400 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा पटेल, मोहम्मद आरिफ, अमजद खान, सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा, सौरभ नामदेव एवं गीतांशु साहू शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने नशीले इंजेक्शनों की सप्लाई और बिक्री से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सुनील साहू / मोनिका / 06 जून 2026/ 01.25