खेल
06-Jun-2026
...


मुल्लांपुर (ईएमएस)। मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाकर मजबूत स्थिति हासिल कर ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शनिवार को शुरू हुआ। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 368 रन बनाये हैं। कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रनों पर नाबाद हैं। गिल ने 143 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की सहायता से 103 रन बनाये है. वहीं ऋषभ पंत ने 70 गेंदों मे 2 चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनायें हैं शुभमन गिल का ये 11वां टेस्ट शतक रहा। भारतीय टीम की पहली पारी में शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। यशस्वी जायसवाल सिर्फ 24 रन बना सके और उन्हें मोहम्मद सलीम सफी ने आउट किया। यशस्वी के आउट होने के वक्त भारत का स्कोर 41-1 था। इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने भारतीय टीम को संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि साई सुदर्शन अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वो मोहम्मद सलीम सफी के ने उन्हें आउअ कर दिया। साई सुदशर्न ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल थे। सुदर्शन के आउट होने के बाद केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हुई। केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 गेंदों पर 100 रन बनाए। राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक लगाया। राहुल को जियाउर शरीफी ने आउट कर किया। राहुल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 247/3 था। इसके बाद शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भारतीय टीम को पहले दिन के खेल में कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों के बीच 121 की साझेदारी के साथ खेल समाप्त होने तक टीम का स्कोर 368 तक पहुंचाया। अफगानिस्तान की ओर से जियाउर शरीफी ने एक विकेट और मोहम्मद सलीम ने दो विकेट लिये। धर्मेंद्र, ०६ जून २०२६