राज्य
06-Jun-2026


* एसओजी ने 5 लाख रुपये से अधिक मूल्य के प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए बनासकांठा (ईएमएस)| जिले के डीसा क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। बनासकांठा जिले में डीसा के कंसारी टोल नाका के पास से गुजर रहे दो युवकों के कब्जे से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। नशे के इस बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए की गई पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कंसारी टोल नाका के पास निगरानी बढ़ा दी थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के साथ गुजर रहे दो युवकों को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके पास से प्रतिबंधित एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में जोगेश ठाकोर और साहिल सोलंकी नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके पास से बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था। मामले में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। इस सफल कार्रवाई के बाद डीसा पुलिस अब पूरे ड्रग्स नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। सतीश/06 जून