इन्दौर (ईएमएस) रेवरेन्ट जयवंत कटारा, सुरेश कारटन, भाजपा नेता परसराम वर्मा और पार्षद विजयलक्ष्मी अनिल गौहर के मुख्य आतिथ्य में मसीह कन्या विद्यालय एवं डायलिसिस स्कूल की वर्ष 1960 से 2000 तक के विभिन्न बैचों के छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित इस आत्मीय मिलन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और वर्षों पुरानी यादों को ताज़ा किया। अतिथियों का स्वागत रूपेश सिंह, प्रेमलाल वर्मा (बब्बू), सीमा वर्मा, सुहासिनी सिंह, स्वप्निल सालोमन, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, प्रियंका मसीही, प्रीति सोलंकी, ओशीन फिलीप आदि ने किया। इस अवसर पर पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयीन जीवन की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने अनुभवों को याद करते हुए अपने संस्मरण भी सुनाए। आनंद पुरोहित/ 08 जून 2026