राज्य
08-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। कॉकरोच जनता पार्टी को अवध ओझा ने सफल होने के लिए कुछ मंत्र दिए हैं। उन्होंने अराजकता और हिंसा से बचने की सलाह देते हुए जंतर मंतर पर 100 ही लोगों को अनशन करने और देशभर में हर घर में झंडा लगाने को कहा है। मशूहर कोचिंग शिक्षक और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता अवध ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को ज्ञान देते हुए सफलता के लिए कुछ आसान सुझाव दिए हैं। ओझा ने हिंसा और अराजकता से बचने की सीख देते हुए अनशन पर 100 ही लोगों को बैठने को कहा और बाकी को बस अपने घर में झंडा लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर घर पर झंडा दिखा तो सरकार को बात मान लेगी। ओझा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी को कई सुझाव देते नजर आ रहे हैं। पहले ही चुनाव में हार के बाद तुरंत राजनीति से संन्यास ले लेने वाले अवध ओझा ने सीजेपी को सफलता के मंत्र सिखाते हुए कहा, कॉकरोच जनता पार्टी से मैं कहूंगा कि जितने भी काम करना, संवैधानिक तरीके से करना। किसी के बहकावे, भड़कावे में मत आना, यह तुम्हारा देश है। बहुत आराम से तुम संवैधानिक ढंग से इस देश को बदल सकते हो। हर घर में कॉकरोच है। इसलिए यदि कोई कहेगा कि हिट मार देंगे तो वह गलतफहमी में है। कॉकरोचों की बात सुननी पड़ेगी। ओझा ने कॉकरोच जनता पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की सलाह देते हुए कहा कि यदि कोई गलती कर दी तो यह आंदोलन शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी। अराजकता और हिंसा से बचने की सीख देते हुए ओझा ने कहा आप जो भी करना संविधान के तहत करना, जो प्रजातंत्र में किया जाता है उस तरह करना। आप किसी के बकावे में मत आना। बहकावे और भड़कावे में आए और कोई भी गलती कर दी तो आपका यह बहुत अच्छा आंदोलन शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। बचपना मत करना, कुछ भी अराजकता वाला काम मत करना। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/08/जून/2026