- जैन मिलन ने लिया कमजोर वर्ग के परिवारों की मदद करने संकल्प, नई टीम ने संभाला दायित्व ग्वालियर ( ईएमएस ) | जैन मिलन ग्वालियर संस्था का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह आज माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित वीर जैन छात्रावास में हुआ। समारोह में नवीन अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, सचिव दीपक जैन सेनेट्री एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन ने अपनी टीम के साथ कमजोर वर्ग के निर्धन गरीब परिवारों की मदद करने की विधिपूर्वक शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र जैन थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी ओमप्रकाश जैन, जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक शपथ अधिकारी बालचंद्र जैन, संरक्षक प्रवीण गंगवाल, राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष राजेश जैन बंटी ओर नवीन सदस्य शपथ अधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र जैन मंच पर उपस्थित थे। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शपथ समारोह का शुभारंभ अतिथियों न भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष मुकेश पहाड़िया ने दिया। पूर्व सचिव मृणाल क्षेत्रपाल्या ने सालभर कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत नृत्य लिपिक जैन ने किया। समारोह में शपथ अधिकारी महेंद्र जैन ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह का संचालन विनीता गोधा ने किया। आभार व्यक्त दीपक जैन सेनेट्री ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र टोंग्या ने कहा कि कभी भी कोई सेवा अवसर को तलाश नहीं करती, बल्कि मानव सेवा तो वात्सल्य समूह की पहचान है। भारतीय जैन मिलन संस्था अपने उद्देश्यों में पीड़ित मानवता की सेवा को सर्वप्रथम मानते हैं। *इन पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ* शपथ अधिकारी बालचंद्र जैन न नवीन अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, सचिव दीपक जैन सेनेट्री उपाध्यक्ष सिंघई विमल जैन, नितेश बोहरा धर्मेन्द्र जैन सोनू ओर मृणाल जैन क्षेत्रपाल्या सहसचिव हितेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सह कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, सांस्कृतिक मंत्री इन्द्र प्रकाश कागदी, प्रचार मंत्री क्षमेन्द्र बोहरा, ऑडिटर नीरज पंड्या ने विधिपूर्वक ली शपथ। *शपथ समारोह में हुआ सेवादारों का सम्मान* जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह में अतिथियों और अध्यक्ष मुकेश जैन एवं सचिव मृणाल जैन क्षेत्रपाल्या ने 2025-26 तक के बेहतर कार्यों को देखते हुए टीम के डॉ वीरेंद्र गंगवाल, प्रशांत गंगवाल, पुरुषोत्तम जैन, विनय कासलीवाल, पंकज बाकलीवाल, नीरज छाबड़ा, गौतम गोधा, मयंक पांड्या, प्रवक्ता सचिन जैन आदि पूरे सालभर कार्य करने वाले 60 मेंबरों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। *अतिथियों ने नवीन टीम को सौंपा कार्यभार* शपथ लेने के बाद अतिथियों के सानिध्य में पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव मृणाल जैन क्षेत्रपाल्या ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित जैन, सचिव दीपक जैन और कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन को मेटल पहनाकर सालभर का कार्यभार सौंपा।