वाराणसी (ईएमएस)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के कुशल नेतृत्व में थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा घऱ का ताला तोड़कर चोरी करने वाले संबंधित 02 अभियुकगण. आकाश पटेल पुत्र महेन्द्र कुमार पटेल निवासी नासिरपुर, थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 23 वर्ष, . अनुज साहनी पुत्र मंगल प्रसाद साहनी निवासी प्रज्ञानगर कॉलोनी, सुन्दरपुर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र 22 वर्ष को प्रज्ञानगर कालोनी से गिरफ्तार किया गया । उक्त दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । वादी द्वारा थाना चितईपुर पर सूचना दी गई कि उनके बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना चितईपुर पर मुकदमा अपराध संख्या- 134/2026 धारा- 305(ए), 331(4) बीएनएस पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । थाना चितईपुर पुलिस टीम द्वारा निरंतर पतारसी-सुरागरसी एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया उक्त के क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर चितईपुर पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से सोने के विभिन्न आभूषण झुमका, टप्स, बाली, नाक की किल, अंगूठी, चैन, हार, लॉकेट, चांदी की कटोरी एवं चम्मच,भगवान कृष्ण, लक्ष्मी एवं गणेश जी की चांदी की मूर्तियां ,चांदी की पायल, बिछिया, सिक्के, कड़े, अंगूठियां, एक लेनोवो टैबलेट व अन्य आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद हुआ है। कुल बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत ₹15000/ है। - 08 जून 26