क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। राजधानी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों, नशाखोरी और अड्डेबाजी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से टिकरापारा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 09 बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की दो संयुक्त टीमों का गठन कर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वाहनों की जांच तथा सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 09 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं 170, 126 एवं 135(3) के तहत जुर्म दर्ज किया गया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/8 जून 2026