क्षेत्रीय
08-Jun-2026


हरदा (ईएमएस)। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जैन ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम कुमार, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 08 जून 2026