क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


मंडला (ईएमएस)। खेल जगत से मंडला जिले के लिए एक बेहद गौरवपूर्ण और बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित U-17 राष्ट्रीय स्तर की ओपन रैंकिंग कुश्ती प्रतियोगिता में मंडला के होनहार पहलवान योगेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) पर कब्जा जमाया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 जून से 8 जून 2026 तक गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की गई थी। इसमें मंडला जिले के स्थानीय ‘श्री बजरंग व्यायामशाला बस स्टैंड’ के प्रतिभावान पहलवान योगेश यादव ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में देश के कई दिग्गज पहलवानों को शिकस्त देते हुए यह मुकाम हासिल किया। योगेश के कुश्ती कोच वाशु सिंधिया ने इस बड़ी कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया कि योगेश ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है, बल्कि इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने लखनऊ में आयोजित होने वाली आगामी वर्ल्ड चैंपियनशिप की मुख्य ट्रायल के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। योगेश यादव की इस राष्ट्रीय स्तर की बड़ी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों सहित पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कछवाहा, वाजित खान, सतीश मरकाम, उस्ताद नरेश सिंधिया, चंद्रशेखर सिंधिया, आनंद सोनी, किशोर गुप्ता, योगेश कछवाह, कुलदीप सिंधिया, शिवराज कछवाह, अंकित सिंधिया एवं जिला कुश्ती संघ के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने योगेश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हार्दिक बधाई दी है। ईएमएस/मोहने/ 08 जून 2026