इन्दौर (ईएमएस) मकान मालिक के लड़के द्वारा किराएदार के साथ पानी भरने की बात पर मारपीट कर धमकीं देने के मामले में पुलिस ने किराएदार की शिकायत पर मकान मालिक के लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है। आरोपी ने किराएदार महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार फूलवती अहिरवार निवासी शिवकंठ नगर ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि पानी भरने की बात पर उसके मकान मालिक मुन्ना का बेटा नानू उसे गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने उसको बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट के दौरान जब बेटा विकास और पड़ोसी खिलान बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 08 जून 2026