राज्य
08-Jun-2026
...


मधुबनी, (ईएमएस)। बिहार के मंत्री अरूण शंकर प्रसाद पर हमले एवं वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने के मामले में 3 महिला एवं 4 पुरूष को मधुबनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते कहा कि इस घटना के मामले में आरोपी वीणा देवी,शीतला देवी, रंजू देवी, बद्री मंडल, विवेक कुमार यादव, राजदेव यादव एवं सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी ठाहर गांव थाना खजौली का निवासी है। विदित हो कि 5 जून की रात्रि में खजौली थाना क्षेत्र में ठाहर गांव में एक व्यक्ति का रोड एक्सीडेंट में हुई मृत्यु को लेकर खजौली विधानसभा के निर्वाचित विधायक-सह-श्रम संसाधन मंत्री, बिहार सरकार अरूण शंकर प्रसाद द्वारा 7 जून को समय संध्या लगभग 5.30 बजे मृतक के परिजन से मिलने के लिए उनके घर पंहुचें थें। इसी क्रम में कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वहाँ उपस्थित कुछ महिलाएं उग्र होकर मंत्री जी के वाहन के आगे खड़ा कर दिया गया एवं अनावश्यक मांग किया जाने लगा तथा पत्थर से मारकर उनके वाहन के शीशा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सूचना प्राप्त होते हीं पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीयों द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुँच कर घटना का जायजा लिया गया एवं मंत्री जी से भी मिला गया था। इस घटना में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के संदर्भ में थानाध्यक्ष, खजौली थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई कर कांड संख्या दर्ज कर सुसंगत धाराओं में दर्ज कर पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देशानुसार अभियुक्त की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 2 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा गुप्त सूचनाओं एवं जिले के तकनीकि टीम की सहायता से आस-पास के सीसीटीवी कैमरा का गहन अवलोकन कर अभियुक्त की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानो पर विधिवत छापेमारी कर 4 पुरूष एवं 03 महिला कुल- 07 व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सघन छापेमारी जारी है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ०८ जून/२०२६/ईएमएस