अंतर्राष्ट्रीय
08-Jun-2026


लंदन(ईएमएस)। ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स में सेक्स वर्कर की हत्या के मामले में पंजाबी मूल के ड्राइवर (32) को 29 साल की सजा सुनाई गई। वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट के जज माइकल चेम्बर्स केसी ने यह फैसला सुनाया। जज ने कहा कि तनवीर सिंह चालाकी से फायदा उठाने वाला युवक है। इसकी सजा में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। 11 अगस्त 2025 की सुबह स्मेथविक के वुडबर्न रोड के इंडस्ट्रियल एस्टेट पर सेक्स वर्कर का शव मिला था। सैर करते हुए किसी व्यक्ति ने सुबह करीब 6 बजे उनका शव नग्न अवस्था में कूड़े के ढेर के पास पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसकी रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया। मृतक सेक्स वर्कर शारा के चेहरे और सिर पर मुक्कों से लगी चोटें भी पाई गईं। हमले के बाद उसने शव सडक़ किनारे कूड़े के पास फेंक दिया। उसके पर्स से पैसे भी चुराए गए और फॉरेंसिक एविडेंस मिटाने के लिए उनके शरीर पर डीजल डाल दिया। विनोद उपाध्याय / 08 जून, 2026