दमोह (ईएमएस)। हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड, नरसिंहगढ़ प्लांट, दमोह में यूनिट हेड के नेतृत्व एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सागर के क्षेत्रीय अधिकारी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के दस दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का भव्य एवं सफल समापन समारोह संपन्न हुआ। “क्लाइमेट एक्शन (Climate Action)” की वैश्विक थीम पर आधारित इस अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, प्रतियोगिताएं, ग्रामीण जनसंपर्क गतिविधियां तथा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। दस दिनों तक चले इस व्यापक अभियान में बच्चों, महिला समूहों, कर्मचारियों, श्रमिकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न शासकीय अधिकारियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा एवं प्रभावशीलता को बढ़ाया। अभियान के अंतर्गत दमोह जिले के विभिन्न गांवों में घर-घर संपर्क कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाया गया तथा लोगों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समापन समारोह के अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को यूनिट हेड महोदय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाइडेलबर्ग सीमेंट के सभी कर्मचारियों, श्रमिक बंधुओं, परिवारजनों, ग्रामवासियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पर्यावरण प्रमुख डॉ. अशोक तिवारी ने वरिष्ठ प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं भारत सरकार के पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान की संपूर्ण रूपरेखा का सफल संचालन किया। इसके अतिरिक्त, हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड की पथरिया माइंस एवं इमलाई ग्राइंडिंग यूनिट में भी विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों इकाइयों में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बड़ी संख्या में पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। नरसिंहगढ़ प्लांट, पथरिया माइंस एवं इमलाई ग्राइंडिंग यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से संचालित इन पर्यावरणीय गतिविधियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।समापन समारोह के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए प्रकृति संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया तथा इस सफल आयोजन के लिए फैक्ट्री प्रबंधन एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। ईएमएस/मोहने/ 08 जून 2026