राष्ट्रीय
08-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद उस पर सवार 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचा लिया है। शुरुआती रिपोर्टों में जहाज पर हमले की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेडागास्कर/पलाऊ ध्वज वाले इस तेल टैंकर का नाम एमटी मारिवेक्स है। यह जहाज भारत के कारवार से ओमान के दुक्म बंदरगाह की ओर जा रहा था। भारत के जहाजरानी मंत्रालय के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे जहाज पर आग लगने की शुरुआती सूचना मिली थी। संकट की खबर मिलते ही विदेश मंत्रालय और ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने ओमान प्रशासन और इंडियन नेवी के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जहाज पर कोई भी माल (कार्गो) लदा नहीं था। राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी 24 भारतीय चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सुबोध/०८-०६-२०२६