क्षेत्रीय
08-Jun-2026


नर्मदापुरम(ईएमएस)। स्थानीय नगरपालिका परिषद नर्मदापुरम द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की सौगात नागरिकों को दी जाएगी। मंगलवार 9जून को नगरपालिका द्वारा शाम साढ़े 4बजे मीनाक्षी चौक पर आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीताशरण शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया होंगी। विशेष अतिथि के रूप में सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला होंगी। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले द्वारा समस्त नागरिकों से इस गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। ईएमएस/मोहने/ 08 जून 2026