नर्मदापुरम (ईएमएस)। स्वामित्व योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अंतर्गत ग्रामीण आबादी की भूमि पर निवासरत हितग्राहियों को भू-अधिकार पट्टे वितरित किये जावेंगे। इस योजना के तहत श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर नर्मदापुरम के द्वारा जिला नर्मदापुरम के 07 ग्रामों के प्रकरणों में सोमवार 08.06.2026 को अंतिम प्रकाशन किया गया, जिसमें तहसील माखननगर के ग्राम खरगावली, आंखमउ, मोहासा, चौराहेट, तहसील पिपरिया के ग्राम पचलावरा, तहसील बनखेडी के ग्राम सिंगपुर एवं तहसील नर्मदापुरम के ग्राम तरोंदाढाना के अधिकार अभिलेख तैयार कर वितरण हेतु पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत विगत माह तक 797 ग्रामों के अधिकार अभिलेख तैयार कराये गये हैं। श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर नर्मदापुरम के द्वारा इस योजना की लगातार समीक्षा की जाकर अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। ईएमएस/मोहने/ 08 जून 2026