क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे पीएम किसान, समग्र ई-केवायसी, समग्र पोर्टल, स्कॉलरशिप, फार्मर रजिस्ट्री, पेंशन, आयुष्मान आदि में आधार कार्ड अनिवार्य है, जिसका समय पर अपडेट होना भी आवश्यक है। आधार से संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण के लिए जिले में एक माह का विशेष कैम्प राजस्व कैम्प के साथ आयोजित किया जा रहा है। संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी अपने अनुभाग स्तर पर नोडल अधिकारी होंगे। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। आधार शिविर नगरीय निकाय/ ब्लॉक करेली के अंतर्गत 9 जून को कोसमखेड़ा, खिरिया, निवारी व बारहछोटा के लिए ग्राम पंचायत निवारी में, 10 जून को ग्राम करताज, माचामउ, रमखिरिया व हिनोतिया के लिए ग्राम पंचायत करताज में, 11 जून को ग्राम जनोर, पिपरिया रांकई, पिपरिया लिंगा व बसेड़ी के लिए ग्राम पंचायत पिपरिया रांकई में, 12 जून को ग्राम कठौतिया, खैरी, खैरीनाका व बघवार के लिए ग्राम पंचायत कठोतिया में, 15 जून को ग्राम इमलिया, कोदसा, गोगावरी व जोहरिया के लिए ग्राम पंचायत इमलिया में, 16 जून को ग्राम कंधरापुर, कपूरी, ग्वारीकला व मोहद के लिए ग्राम पंचायत मोहद में, 17 जून को ग्राम जोबा, भुगवारा व सासबहू के लिए ग्राम पंचायत जोवा में, 18 जून को ग्राम अम्हेटा, आमगांवबड़ा, गोबरगांव, पिपरिया बरोदिया व बम्होरी के लिए ग्राम पंचायत आमगांवबड़ा में, 19 जून को ग्राम उमरिया, कुम्हड़ी, केरपानी व सरसला के लिए ग्राम पंचायत केरपानी में, 22 जून को घूरपुर, रांकई, रातीकरार कला व रामपिपरिया के लिए ग्राम पंचायत रामपिपरिया में एवं ग्राम ग्वारी, चिनकी, देवाकछार व समनापुर के लिए ग्राम पंचायत देवाकछार में, 23 जून को बीकोर, मानेगांव, मिढ़ली व हिरनपुर के लिए ग्राम पंचायत हिरनपुर में, 24 जून को गुरसी, बरमानकला, बीतली व रम्पुरा के लिए ग्राम पंचायत बरमानकलां में और 25 जून को कुम्हरोड़ा, खमरिया, बिचुआ व रीछई के लिए ग्राम पंचायत रीछई में एवं ग्राम अमथनू, पलोहाछोटा, बम्हनी व सुआतला के लिए ग्राम पंचायत सुआतला में लगाए जाएंगे। इसी तरह नगरीय निकाय/ ब्लॉक गोटेगांव के अंतर्गत 9 जून को ग्राम बुढ़ैना, बरहटा, भामा, रोहिया पटी व सिलवानी के लिए ग्राम पंचायत बरहेटा में एवं ग्राम अकोला, कंजई, गर्रा, देवरीकला, बम्हनी, मुरदई, मोहस, रहली, सिमरीबड़ी के लिए ग्राम पंचायत रहली में, 10 जून को ग्राम पिपरिया, पिपरिया-मुशरान, बासनपानी व बौछार के लिए ग्राम पंचायत बासनपानी में एवं करकबेल, कापखेड़ा, गुंदरई खुर्द, टिकरी व पिपरसरा के लिए ग्राम पंचायत करकबेल में, 11 जून को ग्राम बगासपुर, मेख, मानेगांव, राजा कछार व लाठगांव के लिए ग्राम पंचायत बगासपुर में एवं ग्राम पिपरिया लाठगांव, पोनिया डुंगरिया, बरौदा व सर्रा के लिए ग्राम पंचायत सर्रा में, 12 जून को ग्राम आखीवाड़ा, कुकलाह, कमोद, ठेमी, दबकिया व पोनिया कुक. के लिए ग्राम पंचायत कुकलाह में एवं ग्राम खोबी, चंदली, जमुनिया, बढ़ैयाखेड़ा, बुधगांव, बेलखेड़ी, मुआर, भैंसा व सांकल के लिए ग्राम पंचायत बढ़ैयाखेड़ा में, 16 जून को ग्राम करेलीकला, कूसीवाड़ा, खमरिया, झांसीघाट व नोनी के लिए ग्राम पंचायत खमरिया झांसी, 17 जून को ग्राम बगलई ऊजर, मनकवारा व सिमरिया के लिए ग्राम पंचायत सिमरिया में, 18 जून को ग्राम कटकुही, खापा शेढ़, गाडरवारा खेड़ा व नैगुवा के लिए ग्राम पंचायत नैगुवा एवं ग्राम उमरिया, कुंडा, कोरेगांव, गौरतला, चांदनखेड़ा, झौंत, नगवारा, नादिया व श्रीनगर के लिए ग्राम पंचायत श्रीनगर में, 23 जून को ग्राम इमलिया, कमती, चदलोन व देवनगर-पुराना के लिए ग्राम पंचायत कमती में और 25 जून को ग्राम पिपरिया, बेखलेड़ी नर्मदा, सालीवाड़ा व सिलारी के लिए ग्राम पंचायत पिपरिया में आधार शिविर लगाए जाएंगे। तरह नगरीय निकाय/ ब्लॉक चांवरपाठा के अंतर्गत 10 जून को ग्राम भामा, भौरा, मदनपुर, मनकापुर, मर्रावन व हीरापुर के लिए ग्राम पंचायत भामा में एवं ग्राम काचरकोना, काशीखैरी, चावरपाठा व छत्तरपुर के लिए ग्राम पंचायत चांवरपाठा में, 11 जून को ग्राम छीतापार, डुंगरिया, देगुवा, बरमानखुर्द व बीतली के लिए ग्राम पंचायत बरमानखुर्द में, 12 जून को ग्राम अडिया, इमझिरी, करहैया, खुलरी, घघरोलाकला के लिए ग्राम पंचायत खुलरी में, 13 जून को ग्राम बिजौरा, बिलगुवा, बिलहेरा, रम्पुरा व लोलरी के लिए ग्राम पंचायत लोलरी में, 15 जून को ग्राम अठ्टाइसा, कोठिया, कौंड़िया, चिर्रिया, नयागांव व बम्होरी के लिए ग्राम पंचायत कौड़िया में, ग्राम अजंसरा, गरहा, चिरचिरा, छवारा, ठुटी व ढाड़िया के लिए ग्राम पंचायत गरहा में एवं ग्राम भूमियाढाना, भौरझिर, लिंगा, सगोरिया व हेमरा के लिए ग्राम पंचायत भौरझिर में, 16 जून को ग्राम बोहानी, मनकवारा, महगुवा गुनवे, लिलवानी, सूकरी व सड़ूमर के लिए ग्राम पंचायत बोहानी में एवं ग्राम रमखिरिया, सिगोटा, सिहोरा व हर्रई के लिए ग्राम पंचायत सिहोरा में, 18 जून को ग्राम डोभी, नैनवारा, बंधा, बिलथारी, महगुवा व सिमरियाकला के लिए ग्राम पंचायत डोभी में, 19 जून को ग्राम जमुनिया, ढिगसरा, देवरी, नादिया, पड़रिया व पीपरवानी के लिए ग्राम पंचायत ढिगसरा में, 23 जून को ग्राम खमरिया, खैरीकला, गुटोरी, गुंदरई व चरगुवां के लिए ग्राम पंचायत चरगुवां में एवं ग्राम इमझिरा, इमलिया, इमलिया बधा, ईश्वरपुर, करहैया व बारहा के लिए ग्राम पंचायत ईश्वरपुर में और 26 जून को ग्राम ऊमरपानी, करौंदी, गगई, ग्वारी, टेकापार, ढिलवार, बंधी व बीकोर के लिए ग्राम पंचायत टेकापार में आधार शिविर लगाए जाएंगे। नगरीय निकाय/ ब्लॉक नरसिंहपुर के अंतर्गत 9 जून को ग्राम आलोद व बिचुआ के लिए ग्राम पंचायत अलोद में, 10 जून को ग्राम घाटपिंडरई, झिरीखुर्द व बेलखेड़ा के लिए ग्राम पंचायत घाटपिंडरई में, 11 जून को ग्राम गडरिया, गोगावरी, डुडवारा, पाजरा, पाठा पिपरिया, पिपरिया, मुंगवानी व लिघारी के लिए ग्राम पंचायत मुंगवानी में, 12 जून को ग्राम ऊसरी, कोदरासकला, खमरिया नारिया, गोरखपुर, पीपरपानी, मेहगांव व रातामाटी के लिए ग्राम पंचायत गोरखपुर में, 15 जून को ग्राम देवरीकला, धुवघट, नकटुआ, नवलगांव, बारूरेवा, रानी पिपरिया व रोसरा के लिए ग्राम पंचायत देवरीकला में, 16 जून को ग्राम कल्याणपुर, पाला, भैंसा, लोकीपार, सिमरिया व सिंहपुर के लिए ग्राम पंचायत सिंहपुरबड़ा में, 17 जून को ग्राम खुरपा, डागीढाना, देवनगर, धवई, पस्थाना, बकोरी व मुड़िया के लिए ग्राम पंचायत डांगीढाना में, 18 जून को ग्राम करहैया बचई, खमतरा, चौराखेड़ा, डोकरघाट, बचई, बबरिया, भरवारा व सूरजगांव के लिए ग्राम पंचायत डोकरघाट में, 19 जून को ग्राम खमरिया, चीलाचोन खुर्द, चीलाचोन कला व जरजोला के लिए ग्राम पंचायत खमरिया में, 22 जून को ग्राम डोंगरगांव अंडिया, धुवघट, मगरधा व सुपला के लिए ग्राम पंचायत सुपला में एवं ग्राम खापा, तिंदनी, धमना, नयागांव व मचवारा के लिए ग्राम पंचायत नयागांव में, 23 जून को ग्राम गुडवारा, चदपुरा, झामर, बड़गुवां, बम्होरी व मलाह पिपरिया के लिए ग्राम पंचायत मलाह पिपरिया में, 24 जून को ग्राम नयाखेड़ा, बंधी, मुराछ व सगौनीखुर्द के लिए ग्राम पंचायत मुराछ में और 25 जून को ग्राम इमलिया, करहैया गरारू व घाट पिपरिया के लिए ग्राम पंचायत घाट पिपरिया एवं ग्राम अमोदा, डोगरगांव नर्मदा, ढाना, पिठेहरा, बंदरोहा, मुर्गाखेड़ा, रानी पिंडरई व हीरापुर के लिए ग्राम पंचायत डोंगरगांव में आधार संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। नगरीय निकाय/ ब्लॉक बाबई (चीचली) के अंतर्गत 9 जून को ग्राम छैनाकछार, मगरमुहा, महगवा कला, रायपुर व हीरापुर के लिए ग्राम पंचायत हीरापुर में एवं ग्राम धमेटा, बटेसरा, भेरोपुर, भिलमाढना, शाहपुर व सिल्हेटी के लिए ग्राम पंचायत शाहपुर में, 10 जून को ग्राम कुदारी, कान्हरगांव, खला, गांगई, चांदनखेड़ा व चोर बरहटा के लिए ग्राम पंचायत गांगई में, 12 जून को ग्राम चारगांव खुर्द, तेंदूखेड़ा, पुआरिया, पटकुही, मऊ व माल्हनवाड़ा के लिए ग्राम पंचायत चारगांव खुर्द में, 17 जून को ग्राम अमाड़ा, अर्जुनगांव, छैनाकछार, पचामा, पनागर, मारेगांव व सहावन के लिए ग्राम पंचायत पचामा में, 18 जून को ग्राम चारगांव कला, ढुरसुरू, ढाना पिपरिया, बगलई व सीरेगांव के लिए ग्राम पंचायत ढुरसुरू में, 19 जून को ग्राम मोहपानी, रा‍तीकरार, सूखाखैरी व सिंगपुर छोटा के लिए ग्राम पंचायत रातीकरार, 22 जून को ग्राम इमलिया कल्याणपुर, करपगांव, कल्याणपुर व खंचारी के लिए ग्राम पंचायत करपगांव में, 23 जून को इमलिया बघौरा, कनवास, खड़ई, खमरिया व खैरी हथनापुर के लिए ग्राम पंचायत खड़ई में, 24 जून को ग्राम आड़ेगांव, इमलिया पिपरिया, उकासघाट व कठोतिया के लिए ग्राम पंचायत उकासघाट में और 26 जून को ग्राम टेकापार, टिकटोली, नरसरा, पनारी, बेलखेड़ी व माल्हनबाड़ा के लिए ग्राम पंचायत नरसरा में आधार संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। नगरीय निकाय/ ब्लॉक सांईखेड़ा के अंतर्गत 9 जून को ग्राम कजरोटा, जमाड़ा, पिठवानी, बरेली व बोदरी के लिए ग्राम पंचायत जमाड़ा में, 10 जून को ग्राम खिरिया, टेकापार व पिपरियाकला के लिए ग्राम पंचायत खिरिया एवं ग्राम बम्होरी, मड़गुला व सोकलपुर के लिए ग्राम पंचायत बम्हारीकला में, 11 जून को ग्राम आमगांवछोटा, कामती, खैरी, झांझनखेड़ा व देवरी के लिए ग्राम पंचायत कामती एवं ग्राम खुर्सीपार, गरधा, निवारी, पिपरिया खुर्द, बासखेड़ा व सुपारी के लिए ग्राम पंचायत खुर्सीपार में, 12 जून को ग्राम नांदनेर, बनखेड़ी व बेरखेड़ी के लिए ग्राम पंचायत बेरखेड़ी में, 15 जून को ग्राम खकरिया, धोखेड़ा, नरवारा, बिचुआ, भटेरा व रिछावर के लिए ग्राम पंचायत भटेरा में एवं ग्राम चामचोन, चिरहकला व टिमरावन के लिए ग्राम पंचायत टिमरावन में, 16 जून को ग्राम पलोहा, बगदरा व बरहटा के लिए ग्राम पंचायत पलोहाबड़ा, 17 जून को ग्राम अजंदा, डुंगरिया, ढिगसरा, देतपोन, धनोरा व बनवारी के लिए ग्राम पंचायत अजंदा, 18 जून को ग्राम खिरैटी, झिरिया, टुईयापानी, पिटरास, रम्पुरा के लिए ग्राम पंचायत टुईयापानी में, 19 जून को ग्राम पंचायत पीपरपानी में, 22 जून को ग्राम झिकोली, तूमड़ा व निमावर के लिए ग्राम पंचायत तूमड़ा में और 23 जून को ग्राम मुआर, मेहरागांव व सिरसिरी के लिए ग्राम पंचायत मुआर में आधार संबंधी शिविर लगाए जाएंगे। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 08 जून 2026