नरसिंहपुर, (ईएमएस)।. जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में जिले में ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। यह योग सत्र Habuild Healthtech Pvt. Ltd. के सहयोग से गिनीज वर्ल्ड रिकॉड बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं। अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने के लिए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन कर करना होगा। पंजीयन के बाद उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन सत्र की लिंक भेजी जाएगी। आयुष मंत्रालय ने जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, संस्थानों, योग अभ्यासकर्ताओं एवं आमजन से इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। योग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन आयुष विभाग के द्वारा संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवं एकीकृत 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय नरसिंहपुर में योगाभ्यास कराया जा रहा है। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 08 जून 2026