*,,,₹5 लाख नगदी, 4 मोटरसाइकिलें एवं अन्य मशरूका समेत कुल अनुमानित कीमत ₹8 लाख बरामद*,,, *,,,तकनीकी विवेचना और सतत दबिश से मिली सफलता,,,,, लटेरी पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज डकैती*,,, *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला विशेष ऑपरेशन, 5 थाना प्रभारियों की टीम ने दिलाई बड़ी सफलता* *एसडीओपी लटेरी एवं एसडीओपी सिरोंज के नेतृत्व में 100 सदस्यीय पुलिस टीम ने जंगलों में चलाया सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन* , सिरोंज (ईएमएस)! पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लटेरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ₹5 लाख की डकैती की सनसनीखेज वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर संपूर्ण मशरूका बरामद किया है। *घटना का संक्षिप्त विवरण:* दिनांक 31.05.2026 को फरियादी लक्ष्मण सिंह बंजारा निवासी ग्राम नयानगर थाना लटेरी द्वारा थाना लटेरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.05.2026 को बड़ी मदागन के आगे जंगल क्षेत्र, मधुसूदनगढ़-लटेरी मार्ग पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फरियादी एवं उसके साथी मेहरवान सिंह के साथ मारपीट कर ₹5 लाख नगद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, पर्स तथा 25 लीटर डीजल से भरी कैन लूट ली गई। रिपोर्ट पर थाना लटेरी में अपराध क्रमांक 154/2026 धारा 310(2)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *,,,,360° दृष्टि अभियान बना खुलासे की महत्वपूर्ण कड़ी:,,* घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी के निर्देश दिए गए। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा संचालित “360° दृष्टि अभियान” के तहत घटनास्थल से लेकर आरोपियों के संभावित आवागमन मार्गों तक लगे 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। इसके अतिरिक्त 200 से अधिक व्यक्तियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की गईं। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं मैदानी स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के समन्वित विश्लेषण से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिन्होंने आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी में निर्णायक भूमिका निभाई। *संयुक्त पुलिस कार्रवाई:* एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे एवं एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डाबर के नेतृत्व में लगभग 100 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित कर रायपुरा के जंगलों एवं आसपास के दुर्गम क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग एवं दबिश अभियान चलाया गया। इस अभियान में निरीक्षक पंकज गीते (थाना प्रभारी शमशाबाद), निरीक्षक गजेन्द्र सिंह बुन्देला (थाना प्रभारी सिरोंज), निरीक्षक संजय बेदिया (थाना प्रभारी गंजबासौदा शहर), निरीक्षक सुरेश सोलंकी (थाना प्रभारी गुलाबगंज), निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन (थाना प्रभारी सिविल लाइन विदिशा), उनि. अनुज प्रताप सिंह (थाना प्रभारी लटेरी), उनि. राजेश मिश्रा (चौकी प्रभारी खामखेड़ा), उनि. के.के. पवार (थाना प्रभारी मुगलसराय), उनि. रणवीर सिंह (थाना कोतवाली) एवं सूबेदार आशीष राय (यातायात प्रभारी विदिशा) सहित विभिन्न थानों एवं शाखाओं के अधिकारियों - कर्मचारियों ने सहभागिता की। पुलिस टीम द्वारा जंगल क्षेत्र में लगातार घेराबंदी, कॉम्बिंग एवं तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों तक पहुंचने, उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा प्रकरण के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। *गिरफ्तार आरोपीगण:* 👉पहलवान पिता पर्वत सिंह भील, उम्र 18 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा। 👉बनवारी भील पिता प्रेमसिंह भील, उम्र 35 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा। 👉नीलेश पिता गंगाराम भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा। 👉समंदर पिता बापूलाल भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा। 👉हेमराज पिता विजय सिंह भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी रायपुरा थाना लटेरी जिला विदिशा। *बरामद मशरूका:* 👉₹5,00,000/- नगद राशि 👉04 मोटरसाइकिल (02 लूटी गई एवं 02 घटना में प्रयुक्त) 👉01 जला हुआ मोबाइल फोन 👉01 पर्स 👉01 खाली डीजल कैन 👉ट्रैक्टर की नोजल (पाइप) कुल अनुमानित मशरूका कीमत ₹8 लाख बरामद। लटेरी पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से न केवल गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है बल्कि संपूर्ण मशरूका बरामद कर फरियादी को राहत भी प्रदान की गई है। इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का वातावरण तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। *,,,आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों की विस्तृत जांच जारी:,,,* पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।आरोपियों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा उनके द्वारा पूर्व में घटित अपराधों एवं अन्य संभावित वारदातों में संलिप्तता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की गहन विवेचना जारी है। *महत्वपूर्ण भूमिका:* उक्त डकैती प्रकरण के सफल खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मशरूका बरामदगी में उनि. अनुज प्रताप सिंह, थाना प्रभारी लटेरी, उनि. लक्ष्मण डावर, थाना प्रभारी मुरवास, उनि. प्रकाश भिलाला, थाना प्रभारी दीपनाखेड़ा, उनि. गौरव रघुवंशी, थाना प्रभारी त्योंदा / तकनीकी/सायबर सेल विदिशा, उनि. राकेश रघुवंशी, थाना प्रभारी आनंदपुर एवं उनि. बीएल सिलोरिया, थाना लटेरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही सउनि. अरुण शिवरमन, एसडीओपी कार्यालय लटेरी का विशेष योगदान रहा। प्रकरण के अनावरण में प्रधान आरक्षक जय सिंह भील (थाना आनंदपुर), प्रधान आरक्षक कुलदीप चंदेल (थाना उनारसीकला), प्रधान आरक्षक महेश कुमार (थाना लटेरी), प्रधान आरक्षक दीपक भानेरिया (थाना लटेरी), प्रधान आरक्षक दीपक सेंगर (थाना दीपनाखेड़ा), प्रधान आरक्षक संजीव शाक्य (थाना लटेरी), प्रधान आरक्षक मनीष शर्मा (थाना लटेरी) एवं प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा (थाना आनंदपुर) की सराहनीय भूमिका रही। वहीं आरक्षक नन्नूलाल भील (थाना आनंदपुर), नवीन जाट (थाना उनारसीकला), मर्दन सिंह भील (थाना मुरवास), सचिन जाट (थाना मुरवास), भानू सिंह (थाना मुरवास), राहुल मालवीय (थाना लटेरी), अमर सिंह दांगी (थाना लटेरी), फूल सिंह (थाना लटेरी), अवध पटेल (थाना लटेरी), तखत सिंह भील (थाना सिविल लाइन विदिशा), प्रदीप रघुवंशी (एसडीओपी कार्यालय लटेरी), हरिओम बाथम (एसडीओपी कार्यालय लटेरी), सौरभ यादव (एसडीओपी कार्यालय लटेरी), लोकेन्द्र गुर्जर (थाना लटेरी), लक्की सिंह (थाना लटेरी) एवं राहुल रघुवंशी (थाना लटेरी) ने अथक परिश्रम, तकनीकी सहायता एवं लगातार दबिश देकर प्रकरण के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईएमएस/ सलमान खान/ 08 जून 2026