राज्य
10-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली- एनसीआर में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 11 जून से तेज हवाओं (70 किमी/घंटा तक) और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 9 और 10 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने पूर्वानुमान को मानें तो दिल्ली- एनसीआर में आज से ही आंधी और गरज चमक देखी जा सकती है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में 11 जून को बारी बारिश होने की संभावना जताई है। 11-12 जून को 70 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। साथ ही गरज चमक के साथ बारिश भी होगी। मौसम विभाग की ओर से 11 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 13 जून तक दिल्ली- एनसीआर में गरज चमक के साथ बारिश वाला मौसम देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को लेकर कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से हल्के बादल बने रहेंगे। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मंगलवार और बुधवार को शाम के समय गरज चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। हवा के झोंकों की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। आईएमडी के अनुसार, 9 और 10 जून को भले ही गरज चमक और आंधी के आसार बन रहे हैं लेकिन भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026