राज्य
10-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट प्रशासन ने एक ऐसी स्वचालित परिवहन व्यवस्था पर काम शुरू किया है, जो अलग-अलग टर्मिनलों, एरोसिटी और कार्गो क्षेत्र को एक नेटवर्क में जोड़ देगी। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर आने वाले वर्षों में यात्रियों का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। एयरपोर्ट प्रशासन ने एक ऐसी स्वचालित परिवहन व्यवस्था पर काम शुरू किया है, जो अलग-अलग टर्मिनलों, एरोसिटी और कार्गो क्षेत्र को एक नेटवर्क में जोड़ देगी। इस महत्वाकांक्षी योजना का मकसद न केवल यात्रा को आसान बनाना है, बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट को दुनिया के प्रमुख ट्रांजिट केंद्रों की कतार में भी खड़ा करना है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026