नई दिल्ली (ईएमएस)। गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान पर्व मनाने के लिए दिल्ली से 100 श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को रावी नदी में प्रवाहित कर दिया गया था, जहां ऐतिहासिक गुरुद्वारा डेरा साहिब स्थित है। उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धालु वहां श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों बताया कि कमेटी के मुख्य सलाहकार व विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष परमजीत सिंह चंडोक के नेतृत्व में जत्था पाकिस्तान गया है। मंगलवार को श्रद्धालु अमृतसर में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को सुबह वाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान जाएंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026