राज्य
10-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में लाल कुआं-रामप्यारी कैंप मुख्य मार्ग और नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार द्वारा स्वीकृत 4.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क और नाला मानसून में जलभराव से 30 हजार लोगों को राहत देगा। तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित लाल कुआं-रामप्यारी कैंप मुख्य मार्ग को नए सिरे से बनाने का काम शुरू हो गया है। एमबी रोड से चुंगी नंबर तीन व दो होते हुए सूरजकुंड रोड तक लगभग दो किलोमीटर की इस रोड के साथ-साथ नाले का भी निर्माण कराया जाएगा। लाल कुआं और रामप्यारी कैंप के साथ ही इस मार्ग से जुड़ी आबादी के लिए पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते मानसून में होने वाली वर्षा लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती थी। सड़क के साथ ही कई झुग्गियां हफ्तों तक जलमग्न रहतीं थीं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026