नई दिल्ली (ईएमएस)। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बुधवार देर रात मौसम ने बड़ी राहत दी। राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। बारिश के साथ ही तेज हवाओं के साथ आसमान में बिजली भी तमकती दिखी। मंगलवार को यलो अलर्ट के बीच राजधानी में मौसम का मिश्रित मिजाज देखने को मिला। दिन भर दिल्ली वासी तेज धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे तो शाम के समय रिकार्ड रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। देर रात विभिन्न इलाकों में हल्की वर्षा देखने को मिली। हालांकि इससे तापमान में कोई कमी नहीं आई। बुधवार के लिए भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026