नई दिल्ली (ईएमएस)। डीयू के शहीद भगत सिंह कॉलेज में छात्रों को जल्द ही क्रिकेट के मैदान सहित बेहतरीन खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कॉलेज के 60 वर्ष पूरे होने के खास अवसर पर कॉलेज में आधुनिक खेल परिसर के लिए भूमि पूजन किया गया है। इस खेल के मैदान में छात्रों को आधुनिक खेल और मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ी सुबह-शाम विभिन्न खेलों के लिए अभ्यास कर सकें और खेल प्रतिभाएं निखर सकें यही मकसद है। योजना के तहत कॉलेज में आधुनिक खेल का मैदान विकसित किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से क्रिकेट का मैदान शामिल है। इसमें फ्लडलाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे छात्र शाम के समय भी अभ्यास कर सकें। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, डगआउट (जहां टीम के वे खिलाड़ी, कोच और अन्य स्टाफ बैठते हैं) और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/10/ जून /2026