क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। पंडित मृत्युंजय शर्मा के मुखारविंद से स्व शंकर पटेल की स्मृति में भागवत कथा का आयोजन जूना रिसाला गली नंबर 4 में किया गया। इस अवसर पर परिसर को सजाया गया था। कथा पूर्ण आहुति पर महाआरती के पश्चात महाप्रसादी स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन भी पटेल परिवार के द्वारा किया गया। महाप्रसादी का क्रम देर रात तक जारी रहा। इस दौरान रामनरेश पटेल, प्रवीण पटेल, अर्जुन पटेल, प्रतीक पटेल, आदित्य गौर, पप्पू कुमायूं, हिमांशु पटेल एवं कीर्तन पटेल द्वारा यज्ञ में पूर्ण आहुति दी गई। - 10 जून 2026