क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


- 74 बंगला क्षेत्र में ऑटो से हुई टक्कर, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह लेकर पहुंचे अस्पताल भोपाल (ईएमएस)। भोपाल में कांग्रेस विधायक विपिन जैन सडक़ हादसे में घायल हो गए। हादसा 74 बंगला क्षेत्र में उस समय हुआ जब वे अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए थे। दुर्घटना में विधायक के साथ उनके पीएसओ को भी चोटें आई हैं। विधायक को टांके लगाए गए हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। भोपाल के वीआईपी इलाके 74 बंगला में कांग्रेस विधायक विपिन जैन का वाहन हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार विधायक अपने सरकारी निवास से कांग्रेस कार्यालय जाने के लिए निकले थे, तभी एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया और हादसा हो गया। इस दुर्घटना में विधायक विपिन जैन को चोटें आई हैं। उनके शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने टांके लगाए हैं। हादसे में विधायक के साथ मौजूद उनके पीएसओ को भी चोट आई है।इस दुर्घटना में विधायक विपिन जैन को चोटें आई हैं। उनके शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने टांके लगाए हैं। हादसे में विधायक के साथ मौजूद उनके पीएसओ को भी चोट आई है। पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने घायल विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में खुद मौजूद रहकर उन्होंने विपिन जैन का इलाज कराया। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने के खिलाफ चुनाव आयोग के सामने धरने पर कांग्रेस विधायक जा रहे थे, इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। राहत की बात यह है कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और विधायक खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। 74 बंगला क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद विधायक विपिन जैन और उनके पीएसओ का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत स्थिर है और जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। - 10 जून 26