- आय से 241% ज्यादा संपत्ति के मिले प्रमाण इन्दौर (ईएमएस) आज सुबह करीब 6 से 7 बजे के दरम्यान लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते लक्ष्मी नारायण कंडवाल संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। लोकायुक्त के अनुसार प्रारंभिक जांच में कंडवाल की संपत्ति उसकी आय की तुलना में 241% ज्यादा संपत्ति मिलने के प्रमाण सामने आए हैं। एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय के अनुसार गोपनीय शिकायत सत्यापन के पश्चात जांच में आय से अधिक संपत्ति होने के तथ्य सामने आने पर कंडवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कर विशेष न्यायालय से तलाशी वारंट ले आज सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच लोकायुक्त की अलग-अलग टीमों ने एक साथ उसके आवास, जिम और डिपार्टमेंटल स्टोर पर छापा मार दस्तावेजों, संपत्तियों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगालना शुरू किया हैं।शुरुआती जांच में ही अधिकारियों का मानना है कि तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों से संपत्तियों और निवेश से जुड़े कई नए खुलासे हो सकते हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आई संपत्तियों और व्यावसायिक गतिविधियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इन प्रतिष्ठानों में निवेश का स्रोत क्या है और आय के घोषित स्रोतों से इनका कितना संबंध है। - 10 जून 2026