ढ़ाका (ईएमएस)। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को यहां खेले गये पहले ही एकदिवीसीय क्रिकेट मैच में 86 रनों से हराकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस प्रकार बांग्लादेश टीम ने एकदिवसीय अंतराष्ट्रीय में 21 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पर जीत हासिल की है। इससे पहले उसे अंतिम बार जीत साल 2005 में मिली थी। बारिश की बाधा के बीच ही मेजबान बांग्लादेश टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला डकवर्थ लुइस नियम से जीता। इस प्रकार ये जीत बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत साबित हुई है। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने कई साल से ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के सिलसिले को तोड़ दिया। गौरतब है कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अब तक खेले गए 23 एकदिवसीय मुकाबलों में यह बांग्लादेश की अब तक की दूसरी जीत है। इससे पहले, 2005 में कार्डिफ में नेटवेस्ट ट्रॉफी के दौरान बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर । बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नैथन एलिस ने 3 विकेट जबकि लियाम स्कॉट और मैट रेनशॉ ने 2-2 विकेट लिए। इसके बाद जीत के लिए मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रियाई टीम 42.2 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 191 रन ही बना सके। इसके बाद बारिश ने खेल रोक दिया, और डीएलएस नियम के तहत बांग्लादेश को 86 रनों से विजयी घोषित कर दिया गया। गिरजा/ईएमएस 10 जून 2026