कोरबा (ईएमएस) संस्कार भारती समिति कटघोरा के तत्वाधान में विगत 1 जून से 10 जून तक अत्यंत ही गरिमामय ढंग से कला, संस्कृति और संस्कार विकास हेतु चित्रकला वर्कशॉप एवं प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियो को आयोजन कर्ता द्वारा विस्तार से नियम एवं शर्तो की जानकारी दी गयी। तद्पश्चात संपन्न प्रतियोगिता का 10 जून को समापन समारोह संपन्न हुआ। चयनित प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि के कर कमलो से पुरुस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम अंतर्गत नन्हे-मुन्ने प्रतिभागियो के अद्भुत प्रतिभा की काफी सरहाना की गयी। जिसमे कोरबा की नन्ही प्रतिभागी आर्या मित्तल की अद्भुत प्रतिभा को देखकर उसकी काफी सरहाना की गयी। यह प्रतियोगिता कई आयु वर्ग में संपन्न हुई जिसमे 10 वर्ष तक के आयु वर्ग की प्रतिभागियो में सम्मिलित आर्या मित्तल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आर्या मित्तल ने इसका श्रेय उन्होंने परिवार, मित्र, शिक्षको को दिया हैं। - 10 जून