क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। बुंदेली आल्हा एवं लोकगीत गायक मिठाई लाल चक्रवती मधुर द्वारा रचित पुस्तक बुंदेली रत्न धारा का लोकार्पण संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने भोपाल स्थित निवास स्थान पर किया| यह पुस्तक वीर वीरांगनाओं लोक देवी देवताओं ऋतुओं पर्वों पर्यावरण सामाजिक उत्सवों पर आधारित है जिसका संग्रह मिथुन चक्रवर्ती द्वारा किया गया| इस पुस्तक में परंपराओं त्यौहारों एवं रीति रिवाज से संबंधित अनेक रचनाओं का संग्रह है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल धरोहर होगी| ..../ ईएमएस / 10 जून 2026