- अग्रवाल सभा की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन बिलासपुर (ईएमएस)। मंगलवार को अग्रवाल सभा की बैठक अग्रसेन भवन में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों, अग्रवाल सभा कार्यकारिणी, अग्रवाल नवयुवक समिति एवं अग्रवाल महिला समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह-2026 के लिए जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से भोलाराम मित्तल को अध्यक्ष चुना गया।नवनियुक्त अध्यक्ष भोलाराम मित्तल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह-2026 को ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अग्रसेन भंडारा, शोभायात्रा एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।बैठक में रामअवतार अग्रवाल , किशन बुधिया, चंचल अग्रवाल, विनीता केजरीवाल, महेश अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, हरीश केडिया उपस्थित रहे। मनोज राज 10 जून 2026