क्षेत्रीय
10-Jun-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद श्योपुर द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित श्री रामस्मृति उपवन की स्वछता हेतु श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री परिवार एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर पार्क में खरपतवार की सफाई एवं पौधों की कटिंग का कार्य किया गया।