इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश जूडो एसोसिएशन द्वारा मध्य प्रदेश केडेट तथा जूनियर बालक बालिका वर्ग की राज्य चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके परिणाम के आधार पर अध्यक्ष जगजीत सिंह संधू द्वारा मध्य प्रदेश टीम घोषित की गई। घोषित टीम इस प्रकार है। कैडेट गर्ल्स 44 किग्रा में स्नेहा शर्मा, 57 किग्रा में काम्या कोली-63 किग्रा में सौम्या सिद्धकी-70 किग्रा में आकांक्षा श्रीवास्तव, बालक वर्ग में 50 किग्रा में महावीर जेठवा, 60 किग्रा में रुद्र शर्मा, 66 किग्रा में ज्योतिराज प्रजापति, 73 किग्रा में अजय शर्मा, 81 किग्रा में हरिओम प्रजापति, 90 किग्रा में कृष्ण कुमार मालवीय, 90 किग्रा से अधिक में ध्रुव यादव, टीम कोच जीतेंद्र चौरसिया। जूनियर बालिका: 57 किग्रा जमना केवट, 78 किग्रा लहर यादव, जूनियर बालक: 66 किग्रा मानस खंडेलवाल, 73 गौरव बडोलिया, 90 किग्रा अल्तमश खान, 100 किग्रा से अधिक आयुष मिश्रा टीम कोच गोविंद रजक। चयनित खिलाड़ी चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए करेंगे। आनंद पुरोहित/ 10 जून 2026